Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोविंदपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोविंदपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
  • झारखंड में बिना कमीशन का कोई काम नहीं होता : कोचे मुंडा

टीम एबीएन, रांची। तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि राज्य में व्याप्त कमीशनखोरी के कारण केंद्र सरकार की विकास योजनाएं सही रूप से धरातल पर नहीं उतर पा रही है। राज्य में बिना कमिशन के कोई काम नहीं हो रहा है। विधायक रविवार को कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय ही हम लोगों ने देख लिया है कि अस्पतालों की कमी से किस तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण विकास योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि राजय में परिवारवाद की सरकार चल रही है, जिसे राज्य की जनता की नहीं, सिर्फ अपने परिवार के विकास की चिंता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अलक सरकार होने के कारण योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आप संकल्प लें कि आनेवाले चुनाव में केंद्र और राज्य में सिर्फ भाजपा की ही सरकार बनायेंगे। विधायक ने कहा कि भाजपा की सोच है कि विकास योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाये, ताकि इसका लाभ गांवों के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि यह नये और सशक्त भारत की पहचान है और हर जगह पर नये अस्पतालों का निर्माण कराया जाये।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में जन से जल मिले, पर राज्य सरकार की लापरवाही से इस काम में तेजी नहीं आ पा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिना पैसे का काम नहीं होता। पहले कमिशन दो, उसके बाद ही काम शुरू होता है। विधायक ने कहा कि गांवों में अस्पताल बन जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि इस अस्पताल के लिए विधायक और सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुुन मुंडा का सकारात्मक प्रयास सकारात्मकता रंग लाया। उन्होंने कहा कि कि अर्जुन मुंडा द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। 

अभी एजुकेशन के क्षेत्र में आगे और भी कार्य होगा। कार्यक्रम को कृपा सिंधु बेहरा, जिला परिषद सदस्य जोरोंग आईंद, मुखिया मीना देवी, मो मुस्तकीम, घुरन महतो, विष्णु प्रसाद सोनी, निखिल कंडुलना आदि ने भी संबोधित किया। गोविंदपुर में दो करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,735