Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पिकनिक मनाने गये पुत्र की हत्या का मामला दर्ज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पिकनिक मनाने गये पुत्र की हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
  • कोचिंग संस्थान की शिक्षिका और छात्रों पर हत्या का आरोप

टीम एबीएन, चतरा/ रांची। चतरा जिले के हंटरगंज निवासी शैलेंद्र मिश्रा ने रविवार को स्थानीय बरियातू थाना में इकलौते बेटे शिवम की हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने हत्या का आरोप डिजिटल आईटी कंप्यूटर सेंटर, हरमू मुक्तिधाम के कोचिंग संस्थान की शिक्षिका प्रिया गुप्ता, छात्र मोहम्मद इरफान आलम, मीना मांझी, ममता हेंब्रम और निकिता कुमारी पर लगाया है। शैलेंद्र मिश्रा वर्तमान में हरमू के साकेत नगर में रंजय कुमार ओझा के मकान में किराये पर रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कोचिंग संस्थान के द्वारा सभी छात्रों को पिकनिक के लिए खूंटी के तपकरा प्रखंड स्थित पंडुपुडिंग फॉल ले जाया गया था। शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि शिवम जाने से मना कर रहा था। बावजूद इसके कोचिंग की संचालिका प्रिया गुप्ता ने यह कहते हुए उसे साथ चलने का दबाव दिया कि यदि तुम नहीं जाओगे, तो कोचिंग के तीन-चार लोग भी पिकनिक पर नहीं जायेंगे।

हरमू इलाके के इमली चौक के पास रहने वाला मोहम्मद इरफान आलम, मीना मांझी, ममता हेंब्रम और निकिता कुमारी ने भी शिवम को पिकनिक पर चलने का दबाव दिया। शैलेंद्र ने कहा कि जब सभी लोग पिकनिक मनाकर गाड़ी में बैठ गये थे, उसके बाद मेरे बेटे शिवम को गाड़ी से उतारकर इरफान ने ही फॉल में धकेल दिया। फिर उसी ने हल्ला कर बताया कि शिवम गिर गया है।

इसके बाद कोचिंग संस्थान की शिक्षिका प्रिया ने कहा कि इलाज के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल लेकर गये लेकिन वहां भर्ती नहीं होने के बाद रिम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम को यहां लाने के बाद सभी लोग फरार हो गये।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा खूंटी प्रभारी सत्यनारायण सिंह रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। डोरंडा कॉलेज के शिक्षक अवधेश ठाकुर, डॉ अटल पांडे और अभाविप के रोहित सिंह ने परिजनों को ढाढ़स दिया। स्थानीय बरियातू थाना ने आगे की कार्रवाई के लिए तपकरा थाना को सूचना दे दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,903