Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर का होगा जीर्णोद्धार : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर का होगा जीर्णोद्धार : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान सीएम हेमंत ने कहा कि आज से झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है।

 इसी खुशी में हम सब यहां आज एकत्रित हुए हैं। मेरा मानना है कि खूबसूरत परिसर और काम करने का एक सुंदर वातावरण अगर हमारे ईद-गिर्द अथवा आसपास हो तो हमें जिस काम के लिए नियुक्त किया गया है उस काम को हम सभी लोग एक अलग उत्साह, उमंग और विश्वास से कर पाते हैं।

जैप-1 परिसर है एक नामचीन जगह : सीएम हेमंत ने कहा कि जैप-1 परिसर एक नामचीन जगह है। राजधानी रांची के बीचोंबीच अवस्थित है। इस परिसर का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए होता है। मैं भी यहां कई बार अलग-अलग कार्यक्रमों में शरीक हुआ हूं। पिछले वर्ष जैप-1 स्थापना दिवस के मौके पर मैं यहां आया था तभी मैंने यह तय किया था कि इस परिसर का कायाकल्प कर एक नयी पहचान देनी है, जो आज मूर्त रूप ले चुका है। नये आगंतुक जो यहां आयेंगे अब इस परिसर के बदलाव को देखेंगे। जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जायेगा।

हमारे पुलिस बल के जवानों को ड्यूटी के दौरान कोई परेशानी न हो : सीएम हेमंत ने कहा कि रांची स्थित जैप-1 परिसर ही नहीं बल्कि राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर चाहे वे परिसर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों न अवस्थित हैं, राज्य सरकार इन सभी परिसरों का जीर्णोद्धार करने का काम करेगी। सभी पुलिस कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से इन परिसरों को जोड़ा जायेगा ताकि हमारे पुलिस बल के जवानों को किसी प्रकार की परेशानी ड्यूटी के दौरान न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हमारे पुलिस बल के जवानों को भी कर्तव्य निर्वहन के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल प्रदान किया जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,338