Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जिंदगी से जंग हार गयी हजारीबाग की निर्भया...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जिंदगी से जंग हार गयी हजारीबाग की निर्भया...
विज्ञापन
  • पिछले 15 दिनों से रिम्स में चल रहा था इलाज

टीम एबीएन, रांची। हजारीबाग की निर्भया रविवार की सुबह जिंदगी से जंग हार गई। हजारीबाग के चरही में पिछले 7 जनवरी को एक महिला के साथ कुछ अपराधियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। अपराधियों ने महिला का हाथ बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश की. पीड़िता बुरी तरह से झुलस गयी और उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। 

पिछले 15 दिनों से वो जिंदगी से जंग लड़ रही थी। आखिरकार वो जिंदगी से जंग हार गयी। पीड़िता की रविवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार शाम से ही उनकी बेटी की स्थिति खराब होने लगी थी। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था, इसके बावजूद उन्हें उम्मीद थी कि शायद उनकी बेटी की जान बच जाये। लेकिन उनकी उम्मीद रविवार की सुबह टूट गयी। अब तो बस सिर्फ उन्हें इंसाफ चाहिए। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,981