Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अनुबंध पर कार्यरत बीएड शिक्षकों का भी स्थायीकरण करे सरकार : सांसद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनुबंध पर कार्यरत बीएड शिक्षकों का भी स्थायीकरण करे सरकार : सांसद
विज्ञापन

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। झारखण्ड अंगीभूत महाविद्यालय बीएड शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 22/01/2023 को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा से मिलकर नववर्ष की शुभकामना देते हुए राज्य में सत्र 2005-06 से सरकारी अंगीभूत महाविद्यालयों में सरकार के आदेश से संचालित बीएड कोर्स में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों की सेवा स्थायीकरण एवं वेतनमान देने के संबध में ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में सांसद को यह बताया गया कि पूरे राज्य में कुल 22 सरकारी महाविद्यालयों में बीएड कोर्स संचालित है जिसमें लगभग 350 शिक्षक अनुबंध पर कार्यरत है और छात्रों द्वारा देय शुल्क से ही अभी तक मानदेय दिया जा रहा है जो एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से भी कम है। वर्तमान में झारखण्ड सरकार द्वारा सभी विभागों में कार्यरत अनुबंधकर्मियों की सेवा स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरा करने जा रही है लेकिन सरकार के आदेश से अंगीभूत महाविद्यालय में प्रारंभ किये गये बीएड कोर्स में कार्यरत अनुबंध शिक्षकों को स्थायीकरण योजना में शामिल नहीं किया गया है। 

इससे वर्षों से कार्यरत बीएड शिक्षकों में हताशा और भविष्य को लेकर निराशा की स्थिति बनी हुई। इसलिए माननीय सांसद महोदय से झारखण्ड अंगीभूत महाविद्यालय बीएड शिक्षक संघ के सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल प्रो महबूब आलम एवं प्रो हिमांशु शेखर महाकुर के नेतृत्व में मिलकर झारखण्ड सरकार से सेवा स्थायीकरण और पूर्ण वेतनमान देने की अनुशंसा करने और अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण की योजना में शामिल करने की मांग की गयी। सांसद ने अनुबंध पर कार्यरत बीएड शिक्षकों को पद सृजित कर स्थायीकरण करते हुए वेतनमान दिलाने की बबात कही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,582