Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उदघाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उदघाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नटराज योग संस्थान के उपक्रम नटराज योग एवं वेलनेस सेंटर का आज कचहरी चौक के पास उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि रांची  विधायक सीपी सिंह एवं समाजसेवी जगदीश सिंह "जग्गू" अतिथि प्रकाश सिंह (वकील), समाजसेवी निशांत यादव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया। 

संस्था के संचालक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया  संस्था में प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म, षष्टकर्म एवं योग के माध्यम से सभी बीमारियों का इलाज किया जायेगा। समाज सेवी जग्गू जी ने बधाई देते हुआ बताया आज लोग अनेक तरह के बीमारियों से ग्रसित है और सभी बीमारी का इलाज एलौपैथी में संभव नहीं है। इसके लिए हमें पुनः प्राकृतिक की ओर लौटना  होगा। 

आज समय की मांग है  अपने ऋषि मुनियों की पुरातन चिकिता पद्धति प्राकृतिक चिकित्सा योग को अपनाना होगा। संस्था के सदस्य अजय विश्वकर्मा, बिट्टू दिव्य, सुनील बर्णावल, शंकर राणा, अमित कुमार, पवन झा पूजा कुमारी बिट्टू कुमार, रितेश उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,377