Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी पुलिस नक्सली बंद को लेकर अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी पुलिस नक्सली बंद को लेकर अलर्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 जनवरी को झारखंड बंद की घोषणा की है। बंद की घोषणा संगठन के रिजनल कमेटी मेंबर और 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया है। 

माओवादियों के झारखंड बंद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट है। जिले में तैनात सभी पारा मिलिट्री फोर्सेज को जंगलों में तैनात कर दिया है। इसके अलावा पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी गयी है। खूंटी पुलिस ने दावा किया है कि नक्सली बंद खूंटी में बेअसर रहेगा। खूंटी के पड़ोसी जिलों में लगातार दो दिनों तक नक्सलियों द्वारा मचाये गये उत्पात के बाद जिला पुलिस ने संवेदनशील और बॉर्डर इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी है। जगह-जगह पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों से कड़ाई से पूछताछ भी कर रही है। 

खूंटी के जिन सुदूरवर्ती इलाकों में पहले नक्सली गतिविधियां घटती रही हैं, उन इलाकों में जिला पुलिस बलों के अलावा पारा मिलिट्री फोर्स की सभी टुकड़ियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेकिंग अभियान में लगाया गया है।

विज्ञापन