Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : करीब 3.34 लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : करीब 3.34 लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने रामगढ़ में 27 फरवरी को उपचुनाव कराने का फैसला किया है। करीब 3.34 लाख मतदाता उपचुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। 

बता दें कि रामगढ़ कांग्रेस विधायक ममता देवी को पिछले साल दिसंबर में एक आपराधिक मामले में 5 साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी। इसके बाद ममता देवी की विधानसभा सदस्यता निरस्त कर दी गयी। जिसके बाद से ही ये सीट खाली है। बता दें कि भी रामगढ़ विधानसभा सीट के अंतर्गत ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव नेम्रा भी आता है। 

405 केंद्रों पर होगा मतदान : रामगढ़ की उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा में कुल 3,34,167 मतदाता हैं, जिनमें से 1,72,923 पुरुष एवं 1,61,244 महिला हैं। कुल 405 मतदान केंद्रों पर उपचुनावों में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी से रामगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होगा। जब चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी। 

इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने हेतु सभी विभाग के पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित रिपोर्ट को सभी विभाग समय पर बना ले एवं अपनी रिपोर्ट को दाखिल करते समय भी आपस में समन्वय अवश्य स्थापित करें। रवि कुमार ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी उपचुनाव में अवैध रूप से अपना चुनाव प्रचार न कर सके इसके लिए सरकार के सभी विभागों को सक्रिय होकर आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्यशियों को वैध तरीके से जो राशि चुनाव प्रचार के लिए स्वीकृत की गई है, उससे अधिक का खर्च न करें। संबंधित विभाग इस पर भी सभी अपनी नजर बनाए रखें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,500