टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके होचर रिंग रोड के ओवर ब्रिज के पास राजू साव नाम के व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी। राजू साव को कंधे में गोली लगी, जिसके बाद घायल राजू को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, रांची पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।