बरही। झारखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार अपनी अपनी उम्मीदवारी जता रहे है। इस बार बरही प्रखंड प्रमुख के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित किया गया है। जिसके बाद प्रमुख पद के लिए व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष कपिल प्रसाद केशरी ने राजनीति में अपना कदम रखकर भाग्य को आजमाने की कोशिश में लगे है। उन्होंने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि वह बरही पश्चिमी पंचायत से पंसस के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी योजनाएं चलायी जाती रही है। इसके बावजूद भी बरही प्रखंड विकास से कोसों दूर है। पूरे प्रखंड में आज भी कई ऐसे लोग हैं जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन किरासन,कई मूलभूत समस्याएं हैं जिससे जनता परेशान है। इन सारे समस्याओं को देखते हुए सम्मानित जनता जनार्दन और नौजवान साथियों ने उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया है की वह प्रखण्ड का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के जनता की सेवा भी करते आ रहा हूं, करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि लोग जात-पात, धर्म-मजहब से ऊपर उठकर पंचायत के साथ प्रखण्ड का विकास और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में अवश्य सोचें और एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनें। जो प्रखण्ड को एक बेहतर छवि के रूप में आगे बढ़ाएं।