Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बनासो में जैव विविधता प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

बनासो में जैव विविधता प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। बिष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो में जैव विविधता प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जन जागरण केंद्र के परियोजना प्रबंधक हीरालाल कुमार महतो व ट्रेनर प्रदीप सिंह व पंचायतों के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

लोगों को जैव विविधता को लेकर शुरूआत में कई बातों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाबत बताया गया कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाएं को लें। साथ ही पंचायतों को सशक्त करना व पंचायत निधि को मिलने वाले विभिन्न क्षेत्रों के टैक्स का निर्धारण पर विशेष जानकारी दी गई। 

बताया गया कि वनोत्पाद वस्तुएं जैसे महुआ, केंदु पत्ता व फल, लकड़ी, बालू, पत्थर, इंट आदि वस्तु पर पंचायत के बगैर अनुमति वो टैक्स निर्धारण के बाद ही ले जाया जा सकता है। बकसपुरा, बनासो, चानो के मुखिया व बीएमसी के सदस्य व सचिव उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,537