- इनपर रांची सहित कई थानों में दर्जनों मामले हैं दर्ज, चौपारण गोली कांड से भी जुड़ा है तार
टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के पत्रकार एवं ब्यवसाइयों के व्हाट्सएप पर धमकी भरा पत्र भेजने के आरोप में पुलिस ने खूंटी जिले से पति पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य है।
व्यवसायियों के नाम किया गया पत्रचार में उक्त तीनों लोगों की संलिप्ता है। जिस मोबाइल नम्बर से ब्यवसाइयों के व्हाट्सएप पर पत्र आया है। वह नम्बर गिरफ्तार छोटी टोपनो पति बीजू मुंडा के नाम से लिया गया है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों में बीजू मुंडा पिता जगरनाथ मुंडा 29 वर्ष, छोटी टोपनो पति बीजू मुंडा उम्र 24 वर्ष सांगोर व प्रभुदान कंडुलना पिता थॉमस कंडुलना उम्र 35 वर्ष साकराम चाकी थाना कर्रा जिला खूंटी शामिल हैं।
बताते चलें कि चौपारण के विभिन्न व्यवसायियों को व्हाट्सएप के जरिये उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा गया था। जिसके बाद प्रशासन की त्वरित कार्यवाई के बाद इन्हें हिरासत में लिया गया।