Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : चित्रांश परिवार की मजबूती के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बनायी रणनीति

दारू : चित्रांश परिवार की मजबूती के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बनायी रणनीति
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद ने शनिवार को दारू बक्शीडीह में  भैया सुमित के कार्यालय में चित्रांश परिवार के सदस्यों के साथ एक बैठक की। बैठक में कायस्थ परिवार की एकजुटता और मजबूती पर बल दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि कायस्थ महासभा की दारू उपसमिति बहुत ही सक्रिय है और यहां के चित्रांश हर बडी गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाते आये है। 

महिला चित्रांश समिति को गठित कर उन्हें भी एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। यहां के महिला चित्रांश भी काफी सक्रिय रहती है। अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शनिवार को सभी चित्रांश के घर जाकर उनसे मिले और एकजुट होने का आह्वान किया। 

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष भैया संतोष कुमार सिन्हा, अजय  कुमार सिन्हा,अनूप कुमार सिन्हा, भैया कृपानंद प्रसाद,युगल किशोर प्रसाद, राकेश कुमार, राजन सिन्हा, रौशन सिन्हा, भैया सुमित सिन्हा, परवीन सिन्हा, भैया मिलन, रश्मि सिन्हा, पुष्पा सिन्हा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,948