Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मिशन स्कूल पिपचो में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

मिशन स्कूल पिपचो में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
  • विजेताओं को मेडल देकर किया गया पुरस्कृत 

टीम एबीएन, दारू। मिशन स्कूल पिपचो में शनिवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। विद्यालय में पिछले कुछ दिनों से फुटबॉल, क्रिकेट, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेलो का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विजेता और उप विजेताओं को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया। 

प्रतियोगिता के दौरान काफी संख्या में मौजूद स्कूली छात्र छात्राएं और शिक्षकों ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तंमौजी ने मौजूद छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल से मानशिक और शारीरिक विकास होता है  इसलिए पढ़ाई के साथ साथ मनुष्य के जीवन मे खेल का भी होना जरूरी है। 

विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता काफी अच्छे ढंग से सम्पन्न हुआ इसके लिए उन्होंने सभी को सहयोगी शिक्षक और स्टाफ को धन्यवाद दिया।प्रतियोगिता के दौरान विनोजी, सनित शर्मा, रंजीत राणा, ऋतु कुमारी, कुणाल कुमार  सहित अन्य लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,746