Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : चार माह बाद कब्र से निकली नवविवाहिता पूजा की लाश, किया गया अंतिम संस्कार

बड़कागांव : चार माह बाद कब्र से निकली नवविवाहिता पूजा की लाश, किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव थाना के नापो खुर्द गांव में 27 सितम्बर 2022 को नवविवाहिता पूजा को उसके ही पति शशि कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पोस्टमार्टम कराते हुए पति को जेल भेजा गया था। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने घर में तोड़फोड़ व आगजनी किया था और घर में ही लाश को दफना दिया था। 

पुलिस प्रशासन द्वारा पीडिता के परिजनों व ग्रामिणों को दो दिनों तक समझाने बुझाने का प्रयास किया था और लाश को कब्र से निकाल कर अंतिम संस्कार के लिए कहा था, लेकिन उनकी बातों को एक नहीं मानी थी। अब दोनों पक्षों के आपसी समझौते के बाद शनिवार को घर में ही कब्र में दफनाये लाश को निकालकर हिंदु रीति -रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार  श्मशान घाट में किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,890