एबीएन डेस्क, रांची। इन दिनों बॉलीवुड हो या हॉलीवुड या क्षेत्रीय सिनेमा, वेब सीरीज का दौर चल रहा है। इसी बीच राज्य की अभिनेत्री रिधिमा नंदन एमएक्स प्लेयर रिलीज हो रहे वेब सीरीज ज्योमट्री बॉक्स से डेब्यू कर रही है। वेब सीरीज जमेट्री बॉक्स में एक शातिर शूटर तो दूसरे वेब सीरीज वाइट ड्रेस में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आयेंगी। रिधिमा झारखंड के धनबाद शहर की पतरा कुल्ही की रहने वाली है। रिद्धिमा अभी धनबाद के डेनोबिली स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा है। बहुत ही कम उम्र में रिधिमा को फिल्म क्षेत्र में सफलता के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। रिधिमा ने बताया कि मां का सपना है मैं कुछ अलग करुं और कुछ अलग करने के लिए पढ़ाई के साथ साथ अभिनय में भी मेहनत कर रही हूं। मेरे से ज्यादा मेरी मां मेरे लिए मेहनत करते रहती है चाहे वह घर हो या फिल्म का सेट। स्क्रिप्ट और किरदार का चयन के बाद मुझे मेरे किरदार में ढलने के लिए दिन रात मेहनत करती है। मेरे अभिनय कार्य को देखते हुए अलग-अलग और ओटीटी से और भी कुछ वेब सीरीज मुझे मिले हैं जिसके लिए मैं तैयारी कर रही हूं। हर वेब सीरीज में मेरा अलग-अलग किरदार है जिससे मैं बहुत कुछ सीख रही हूं। दोनों वेब सीरीज की कहानी और निर्देशन सौरभ भारद्वाज की है। ज्योमेट्री बॉक्स की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है जिसे झारखंड दिवस पर 15 नवंबर को अनेक ओटीटी पर रिलीज किया जायेगा। दूसरी वेब सीरीज वाइट ड्रेस की शूटिंग हजारीबाग धनबाद रांची में 25 अक्टूबर से की जायेगी।