टीम एबीएन, रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड का निरीक्षण किया एवं सलामी ली। इस दौरान आला अधिकारियों द्वारा समारोह की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।