Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अपराधियों ने आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में लगायी आग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अपराधियों ने आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में लगायी आग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। इटकी थाना इलाके में गड़गांव पुल के पास अपराधियों ने शुक्रवार देर रात जमकर उत्पात मचाया है। अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अपराधियों ने दो वाहनों में आग लगाने की कोशिश की, हालांकि सिर्फ एक रोलर ही जल पाया। अपराधियों ने आग लगाने से पहले वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन भी छीन लिये।

जानकारी के अनुसार इटकी थाना इलाके के गड़गांव पुल के पास आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी रांची गुमला मुख्य मार्ग (एनएच 23) के चौड़ीकरण निर्माण का कार्य कर रही है। सड़क चौड़ीकरण का काम पलमा से लेकर गुमला जिला मुख्यालय तक किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य को लेकर ईटकी थाना के गड़गांव नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे रोलर, पोकलेन सहित कई वाहन विवेकानंद स्कूल के पास खड़े थे। 

सुरक्षा में तैनात गार्ड का कहना है कि दो अपराधी शुक्रवार देर रात उनके पास आये और हथियार के दम पर उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इसके अलावा उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की। डीएसपी रजत मणिक बाखला ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन