Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में ध्यान दें खनन कंपनियां : राज्यपाल

शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में ध्यान दें खनन कंपनियां : राज्यपाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। इंडियन माइन मैनेजर्स एसोसिएशन की स्थापना के 100 वर्ष और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय सेमिनार धनबाद स्थित कोयला नगर सामुदायिक भवन में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया।

राज्यपाल ने कोल माइनिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। उन्होंने इंडियन माइन मैनेजर्स एसोसिएशन और बीसीसीएल को बधाई व शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राज्यपाल बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीधे धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। जहां जिला पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पत्रकारों से बातचीत में रमेश बैस ने कहा कि धनबाद में सरकारी महकमों की मिलीभगत से कोयला चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। कोयला राष्ट्र की संपत्ति है और इसकी चोरी को रोका जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि खनन गतिविधियों का पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इन प्रभावों को कम करने और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खनन कंपनियों को नई तकनीकों पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि खनन कंपनियों को सामाजिक दायित्वों के तहत शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में निवेश करके हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आने वाले वर्षों में राज्य और देश के पास कुशल और सक्षम कार्यबल हो। सही नीतियों, निवेश और कुशल कार्यबल के साथ प्राकृतिक संसाधनों की पूरी क्षमता से उपयोग कर अपने देश के लिए स्थायी आर्थिक विकास में भागीदार हो सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,518