Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आजसू ने कुलपति को पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आजसू ने कुलपति को पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इकाई ने विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा के नेतृत्व में कुलपति डॉ तपन कुमार सांडिल्य को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा। 

आजसू ने 05 सूत्री  मांग में क्रमशः

  1. विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल में स्पेशल प्लेसमेंट ऑफिसर की नियुक्ति की अति शीघ्र प्लेसमेंट की व्यवस्था दुरुस्त कर छात्रों को प्लेसमेंट में बैठने का मौका मिले ताकि उन्हें अच्छे कंपनी में रोजगार मिल सके।
  2. विश्वविद्यालय में जल्द से जल्द दीक्षांत समारोह का आयोजन हो ताकि उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को डिग्री मिल सके।
  3. विश्वविद्यालय के सभी मुख्य द्वार में  आई कार्ड को अनिवार्य रूप से चेक किया जाए एवं ड्रेस कोड  को सख्ती से लागू किया जाए ताकि विश्वविद्यालय में बाहरी छात्रों का प्रवेश बंद हो  और भयमुक्त माहौल बना रहे।
  4. लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी दूर कर पूरी तरह से लाइब्रेरी को अपडेट किया जाए।
  5. नए भवन में सभी वोकेशनल कोर्सओं की कक्षाएं जल्द से जल्द संचालित की जाए की मांग की है।

मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा ने कहा कि आजसू द्वारा जो विषय विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे गए हैं। वह सभी विषय छात्र हित में अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा आजसू सदैव छात्र हित में कार्यरत रहती है। छात्र हित में संघर्ष ही हमारी राजनीति है आजसू ने जिन विषयों की ओर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया है उनके पूर्ण होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को सहूलियत होगी  और विश्वविद्यालय भी झारखंड में अपना अलग पहचान बना पाएगा।

आजसू के मांग पत्र पर कुलपति श्री तपन कुमार शांडिल्य ने  सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि  इन सभी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन सकारात्मक पहल कर जल्द से जल्द तमाम प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए मांगों को पूरा करेगा।

मौके पर जय श्री जयसवाल, रोहित सिन्हा, जगत मुरारी, ऋषभ कुमार, बबलू महतो, मनजीत, सुशील, रोहित, हिमांशु, सूर्या, मुकेश, प्रणव गांगुली, सुमित आदि छात्र उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (आजसू) के संयोजक अभिषेक झा (9123131339) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन