Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 397
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राज्य के 17.57 लाख ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से जल : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्य के 17.57 लाख ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से जल : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते गुरुवार को कहा कि अब तक राज्य में लगभग 17.57 लाख (28.73 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक राज्य के 630 गांवों, 105 ग्राम पंचायतों तथा एक प्रखंड को शत-प्रतिशत हर घर नल से जल का लाभ मिल रहा है।

पिछले साल 14.12 लाख परिवारों को पहुंचाया गया नल का जल : मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में राज्य में संचालित जल जीवन मिशन (हर घर नल-जल योजना) एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल तक झारखंड में केवल 3.45 लाख (5 प्रतिशत) घरों में नल से जल उपलब्ध हो पाया था। सरकार ने पिछले साल में 14.12 लाख परिवारों को नल का जल पहुंचाया है।

विज्ञापन