Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सभी विभाग के पदाधिकारी स्वच्छ और निष्पक्ष को लेकर आपस में समन्वय बनाकर करें कार्य : के रवि कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सभी विभाग के पदाधिकारी स्वच्छ और निष्पक्ष को लेकर आपस में समन्वय बनाकर करें कार्य : के रवि कुमार
विज्ञापन
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रामगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन 

टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी विभाग के पदाधिकारी 23- रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन, 2023 को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाने हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें । उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्वाचन से संबंधित रिपोर्ट को ससमय बना ले एवं अपने द्वारा बनाये गए रिपोर्ट को समर्पित करते समय आपस में समन्वय अवश्य स्थापित करें। वे आज  निर्वाचन आयोग के सभाकक्ष में इलेक्शन एक्सपेंडिचर मोनेटरिंग से संबंधित  राज्य स्तरीय समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे।  

श्री कुमार ने कहा की उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी अवैध रूप से अपना चुनाव प्रचार न कर सके इस हेतु सरकार के सभी विभागों को सक्रिय होकर आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्यशियों को चुनाव में वैध तरीके से जो चुनाव प्रचार के लिए राशि स्वीकृत की गई है उससे अधिक का खर्च न करें इस पर भी सभी संबंधित विभाग अपनी नजर बनाए रखें। 

राज्य स्तरीय समन्वय बैठक में पुलिस विभाग, आयकर विभाग, परिवहन, गृह करा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, बिरसा मुंडा विमान पत्तन, एसएलबीसी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी, वरीय डाक अधिकारी रांची एवं  हटिया रेल मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन