Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कटकमदाग : थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कटकमदाग : थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, कटकमदाग। प्रखंड के कटकमदाग थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी कटकमदाग शशि भूषण सिंह ने किया। लोगों से शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा मनाने के अपील की। कटकमदाग थाना प्रभारी धंनजय कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी पूजा कमेटी से डीजे पर प्रतिबंध, रूट चाट तौयार कर पूजा के बाद अगले दिन समय को ध्यान में रख कर  प्रतिमा विसर्जन का निर्देश दिया। 

वहीं इस्पेक्टर उतम तिवारी ने कई निर्देश बैठक में लोगों को कहा कि मां सरस्वती पूजा अर्चना कर शांतिपूर्ण तरीके से मनायें। लोगों को प्रतिमा विसर्जन मे आपसी तालमेल के साथ रूट चार्ट बनाकर रखें, ताकि कोई परेशानी नहीं हो। वहीं पुलिस प्रशासन की नजर सभी कमिटी पर मुस्तैद रहेगी। मौके पर कटकमदाग बीस सूत्री सुनील कुमार ओझा, प्रमुख कुमारी बिनीत, दिपक सिंह, उपप्रमुख विमल गुप्ता, मुखिया मधु रानी, राजेश गुप्ता, कल्लू राम, परमेश्वर गोप, राजू यादव, विनय सिंह, सुधीर पाण्डेय, अख्तर नुरी, सभी पंचायत प्रतिनिधि उपमुखिया पंचायत समिति सदस्य समाज सेवी संस्था आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,751