Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित हुए विधायक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित हुए विधायक
विज्ञापन
  • प्रबंधन समिति को दिए जरूरी दिशा निर्देश 

टीम एबीएन, पदमा। प्रखंड अंतर्गत ग्राम सरैया के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में  विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बरही विधायक सह सभापति निवेदन समिति उमाशंकर अकेला यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सहायक शिक्षक संदीप कुमार ने किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्रीमती मनीषा कुमारी,  पदमा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अनिल मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार यादव सुरैया पंचायत मुखिया शांति देवी पदमा प्रखंड के उप प्रमुख सत्येंद्र राणा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक , विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 विधायक ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक, प्राचार्य आपसी तालमेल मिलाकर काम करें, बच्चों की पढ़ाई बाधित न करें। सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का काम करें , उन्होंने सावित्रीबाई फुले योजना, एवं छात्रवृत्ति के के बारे में अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को बताया और कहा कि सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं का आप लोग लाभ लें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,996