Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

21 को धनवार में लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
21 को धनवार में लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर
विज्ञापन
  • शिविर में अधिक संख्या में पहुंचकर उठाएं लाभ : राजेन्द्र प्रसाद  

टीम एबीएन, बरही। अफरोज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दृष्टि आई हॉस्पिटल चौपारण द्वारा विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड के धनवार पंचायत स्थित पैक्स आॅफिस में 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। इस बाबत धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि नेत्र प्रशिक्षण शिविर में हर प्रकार के नेत्र समस्या का निशुल्क परामर्श एवं जांच किया जायेगा। साथ ही मोतियाबिंद एवं नाखूना का नि:शुल्क आॅपरेशन भी किया जाएगा। 

शिविर का लाभ उठाने के लिए मोतियाबिंद के मरीजों के लिए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं फोन नंबर साथ में लाना अनिवार्य है। चयनित मोतियाबिंद मरीजों को निर्धारित तारीख को अस्पताल लाया जाएगा, उनका अगले दिन मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाएगा। 

चयनित मोतियाबिंद मरीजों के आने-जाने, रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था होगी। आधुनिक पद्धति द्वारा विदेशी लेंस लगाने की सुविधा भी इस शिविर में माध्यम से चयनित मरीजों को दी जाएगी। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने ग्रामीणों को एक दूसरे से संपर्क कर नेत्र मरीजों से शिविर मे आकर अपना इलाज कराने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,915