टीम एबीएन, बरही। 22 जनवरी को बरही में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के तैयारी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का विशेष प्रतिनिधि मंडल तूफानी जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधने में जुट गई है। कांग्रेसियों का जत्था विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में बरही प्रखंड के अंतर्गत पंच माधव पंचायत धनवार पंचायत रानी चुआं पंचायत मलकोको पंचायत समेत अन्य क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों से मिलकर एवं भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।
बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजन कारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने दी है। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष यमुना यादव, कुणाल कतरियार, मोहम्मद वारिस समेत अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।