टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के बेन्दगी पंचायत भवन में मुखिया सिकंदर राणा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण हेतु ग्राम बैठक रखी गई। जिसमें सरकार के आदेशानुसार योजनाओं को चयन ग्राम सभा के माध्यम किया गया, जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलें।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया सिकंदर राणा, पंचायत सेवक प्रभुदयाल, उपमुखिया अशोक राणा, वार्ड सदस्य मनोज साव, सविता देवी, फुलमतिया देवी, पूनम देवी, सुनील यादव, दिनेश साव, मनोज साव, राजेश यादव, दिलीप रजक, मुकेश यादव, छत्रधारी यादव, जानकी महतो, कुंदन राणा, लाडली कुमारी सहित अन्य ग्रामीण व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।