Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रखंड प्रशासन के आश्वासन बाद हरिनाथ तिवारी का धरना पर्दशन हुआ समाप्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रखंड प्रशासन के आश्वासन बाद हरिनाथ तिवारी का धरना पर्दशन हुआ समाप्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, टाटीझरिया। अटका, बगोदर निवासी हरिनाथ तिवारी, अपने मृत पुत्र संजीत तिवारी के मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए धरना प्रदर्शन किया। दिनभर धरना पर बैठने के बाद बीडीओ, थाना प्रभारी और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें यह आश्वस्त किया कि जितना जल्द हो सकेगा,मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा। 

बीडीओ साइनी तिग्गा और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा इनका डीएनए टेस्ट होगा और बरामद कंकाल के डीएनए  टेस्ट रिपोर्ट के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। इस कार्य में श्री तिवारी जी के सहयोग की आवश्यकता है। लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त करवाया गया। मृतक  के पिता ने कहा कि मुझे जल्द न्याय नही मिला तो मैं पुन: आमरण अनसन पा बैठूंगा। 

बताते चलें कि  पूर्व प्रकाशित अखबारों में बेड़म के जंगल में दो नरकंकाल मिला था। जिसमें एक उमेश मंडल  और दूसरा संजीत तिवारी के रूप में परिजनों ने पहचान किया गया। संजीत के कंकाल को उसके पिता को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया था। जब वे बाद में अपने मृत पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया तो इन्हे प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। प्रखंड प्रशासन ने जिला को, जिला ने प्रदेश सांख्यिकी विभाग को पत्राचार कर दिशा निर्देश मांगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,645