Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मरीजों को समय से इलाज करायेगा अदाणी फाउंडेशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मरीजों को समय से इलाज करायेगा अदाणी फाउंडेशन
विज्ञापन
  • अदाणी फाउंडेशन ने शुरू की निशुल्क चिकित्सा वाहन सेवा 
  • चिकित्सा क्षेत्र में अदाणी फॉउंडेशन से लगातार मिल रहे हैं कई तरह के प्रशंसनीय सहयोग : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी 
  • अदाणी फॉउंडेशन का सेवा भाव अतुलनीय, अधिक से अधिक संख्या में लाभ लें ग्रामीण : अंचलाधिकारी 
  • डॉक्टरी सुविधा, आक्सीजन सिलिंडर और दवाइयों से लैस है चिकित्सा वाहन; गोंदलपुरा, हाहे, फुलांग, गाली, बलोदर और अम्बाजीत के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ 

टीम एबीएन, बड़कागांव। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने शुक्रवार को ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा वाहन सेवा की शुरूआत की। अंचलाधिकारी अमित किस्कू और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर इस चिकित्सा वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रसाद ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन से लगातार कई तरह के सहयोग मिल रहे हैं, जो प्रशंसनीय हैं। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान किया गया, विभिन्न ग्रामीण इलाकों में लगातार फ्री हेल्थ कैम्प लगाए जा रहे हैं और अब ये चिकित्सा वाहन शुरू हो रहा है, जिससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए अदाणी फॉउंडेशन की टीम को धन्यवाद दिया। वहीं अंचलाधिकारी अमित किस्कू ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन का सेवा भाव अतुलनीय है, इसलिए सभी को मिलकर ऐसे सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। 

चिकित्सा वाहन पूरी तरह डॉक्टरी सुविधा, आक्सीजन सिलिंडर और दवाईयों से लैस है, जिसके माध्यम से बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा, हाहे, फुलांग, गाली, बलोदर और अंबाजीत जैसे दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। चिकित्सा वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य संबधी रोगों का उपचार प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टर, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट, रजिस्टर्ड नर्स के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। 

साथ ही खून की कमी की जांच, शुगर, बीपी, वजन और अस्थमा की जांच, मलेरिया, टाइफाइड एवं विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा बुखार, खांसी, जुकाम, बच्चों की दवाइयों, सेनेटरी नैपकिन, बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (अल्बेन्डाजोल), विटामिन सी तथा महिलाओं के अन्दर खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन की दवा तथा सिरप भी नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। एक अनुमान के तहत एम्बुलेंस दो से तीन गांवों का प्रतिदिन भ्रमण करके करीब सौ मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा दिलाएगी। कार्यक्रम में बड़कागांव के थाना प्रभारी विनोद तिर्की समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,517