Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर सुरक्षा, अग्निशमन और पेयजल की समुचित व्यवस्था करें : आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गणतंत्र दिवस समारोह स्थल पर सुरक्षा, अग्निशमन और पेयजल की समुचित व्यवस्था करें : आयुक्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सारी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने समारोह स्थल पर सुरक्षा और विधि व्यवस्था के साथ पंडाल निर्माण, मैदान समतलीकरण, गैलरी निर्माण, बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, साउंड सिस्टम, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, चिकित्सा व्यवस्था अग्निशमन व्यवस्था, झांकी निर्माण और परेड की चल रही तैयारियों आदि की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। 
झांकियों का पूर्वाभ्यास कराया जाये : 
आयुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जिन झांकियों का चयन किया गया है, उनका पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) कराया जाये, ताकि समारोह में उसका सफल प्रदर्शन हो सके। उन्होंने समारोह स्थल पर 27 जनवरी तक झांकियों को रखे जाने पर भी सहमति जताई। बैठक में परेड में भारतीय सेना की टुकड़ी और आईआरबी की सहभागिता पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रमंडलीय आयुक्त ने परेड के पूर्वाभ्यास को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।
साफ-सफाई के साथ सड़कों की मरम्मत के भी निर्देश
प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मोरहाबादी मैदान स्थित समारोह स्थल आने वाले सभी रास्तों की मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। इसके साथ समारोह स्थल में पेयजल सुविधा, चिकित्सा एवं अग्निशमन की व्यवस्था हो। वहीं, समारोह स्थल के आसपास से स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ कर अन्यत्र ले जाने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने समारोह स्थल के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां मीडिया कर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था हो, ताकि उन्हें कार्यक्रम कवरेज में सहूलियत हो सके। आयुक्त ने समारोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,123