आईईडी लगाने में माहिर भाकपा माओवादी मसीह गागराई दबोचा गया
ABN Bureau• 18 Oct, 2021
4 Views
विज्ञापन
चाईबासा। चाईबासा पुलिस ने रविवार को आईईडी लगाने में माहिर भाकपा माओवादी संगठन के सुरेश मुंडा दस्ता के सक्रिय सदस्य मसी उर्फ मासी उर्फ मसीह गागराई को दबोच लिया। उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को पाताहातु के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में उसके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन की संयुक्त टीम ने छापामारी कर उसे सोनुआ थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह हत्या, आगजनी, सुरक्षा बलों पर हमलाऔर लेवी वसूलने के कई मामलों में शामिल रहा है।