Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा : पीएलएफआई उग्रवादियों ने जेसीबी-पानी टैंकर जलाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिमडेगा : पीएलएफआई उग्रवादियों ने जेसीबी-पानी टैंकर जलाया
विज्ञापन

टीम एबीएन, सिमडेगा/ रांची। जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई ) के उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन, पोकलेन और पानी टैंकर समेत अन्य मशीनों में आग लगा दी।

घटनास्थल पर उग्रवादियों ने पर्चा छोड़ कर घटना की जिम्मेदारी ली है। पीएलएफआई के स्टेट प्रभारी राजेश गोप की ओर से जारी पर्चा में घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि संगठन को सूचित किए बिना निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया। चेतावनी दी गई है कि यदि संगठन से भविष्य में भी वार्ता नहीं की गयी तो ऐसी ही कार्रवाई की जायेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि उग्रवादियों ने लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,532