टीम एबीएन, कोडरमा/देवघर। देवघर जिले के रोहिणी ग्राम के पांडेटोला निवासी शोभा देवी का निधन बीते मंगलवार को हो गयी। शोभा देवी जो लगभग 100 वर्ष उम्र की थी।
बताते चलें कि शोभा देवी अनेक धार्मिक ग्रंथों की प्रखर जानकार वृद्ध महिला थी। अठारह पुराण, भागवत गीता, रामचरितमानस हिंदी भाषा एवं बांग्ला भाषा सहित अनेक ग्रंथ उन्हें कंठस्थ थी। उनके निधन से रोहिणी गांव के लोगों में शोक की लहर है।
उनके अधिवक्ता एवं प्रकांड कर्मकांडी पुत्र नारायण पाण्डेय जी ने बताया कि उनकी माता जी विगत कुछ दिनों से आक्सीजन पर चल रही थी। वो अपने पीछे एक बहुत बड़ा संस्कारों से परिपूर्ण परिवार का सृजन कर श्री हरि के धाम चल बसी है।