टीम एबीएन, गुमला / रांची। माझाटोली गुमला में आदिवासी स्वायत्त शासी विश्व विद्यालय निर्माण समिति की आज बैठक हुई, जिसमें झारखंड, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य से आये समिति के सदस्यों ने भाग लिया। समिति के संयोजक शिव शंकर उरांव, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ लक्ष्मण उरांव, डॉ रामकुमार माझी, पुनीत लाल, जगनारायन सिंह, मंगु उरांव, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।