Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : जाली नोटों के कारोबार में पांच गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : जाली नोटों के कारोबार में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
  • अपहरण के नाम चल रहे थे फरार

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। दुमका जिले के पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार का खुलासा करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बीते मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दुमका नगर थाना क्षेत्र के शिवपहाड़ मुहल्ला निवासी प्रशांत कुमार, गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के देवघर जागो निवासी राधा कृष्ण सिंह, रजौनखुर्द के रितेश कुमार उर्फ भोला मंडल, फसिया के मो अंसार और गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरणाकुंडी काली मंडा निवासी विकास कुमार शामिल है।

सभी आरोपी मिलकर चला रहे थे जाली नोटों का कारोबार  : गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान और निशान देही पर 500 रुपये का 3 और 200 रुपये का 1 जाली नोट बरामद किया गया है। सभी मिलकर जाली नोटों के कारोबार चला रहे थे। लकड़ा ने बताया कि मामले में बचने के लिए दुमका निवासी आरोपी की पत्नी सरिता झा ने अपने पति प्रशांत कुमार और उसके दोस्त विकास कुमार का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने तथा फिरौती के रूप में 12 लाख रुपये की मांग करने को लेकर दुमका नगर थाना में 12 जनवरी को लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कथित रूप से अपहृत प्रशांत कुमार और उसके दोस्त विकास कुमार को गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के विश्वनाथन कुटी से बरामद कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह और अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों के बयान के आधार पर मामले की गहन छानबीन की तो फर्जी अपहरण के मामले की परत खुल गयी और सभी जाली नोटों के कारोबार में संलिप्त पाये गए। इन गिरफ्तार आरोपियों में कथित अपहृत प्रशांत कुमार पूर्व में भी जाली नोटों के कारोबार में संलिप्त रहा है और जेल जा चुका है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,746