Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाकपा माओवादी ने किया 22 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाकपा माओवादी ने किया 22 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 जनवरी को 24 घंटे के लिए झारखंड बंद की घोषणा की है। बंद की घोषणा 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ लिया गया है। 

झारखंड रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने बुधवार सुबह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 13 जनवरी को पुलिस ने डुमरी के लुसियो गांव से कृष्णा हांसदा (सौरभ) तथा रेनुका मुर्मू को देवघर के चपरिया गांव से गिरफ्तार किया है। इन दोनों को पार्टी की गोपनीयता जानने के लिए पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बंद से अस्पताल, एम्बुलेंस, दूध, पानी, अखबार, मेडिकल सेवा को मुक्त रखा जायेगा। 

नक्सलियों की ओर से बंद की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और पूरे इलाके पर नजर रखे हुए है। पुलिस नक्सली संगठन से जुड़ी सभी जानकारी को इकट्ठा कर रही है। पुलिस की नजर कुख्यात नक्सली सेंट्रल कमेटी मेंबर अजय महतो पर है। 

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तारी के बाद इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को उसे मीडिया के समक्ष लाया गया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। इससे पहले कृष्णा की निशानदेही पर पारसनाथ की तराई में छापेमारी कर पुलिस ने नक्सली कैंप को ध्वस्त किया था और मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक बरामद किये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,234