Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : खदान में डूबे युवक का शव सात दिन बाद बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : खदान में डूबे युवक का शव सात दिन बाद बरामद
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के गुहदर स्थित बंद पत्थर खदान में डूबे रविन्द्र कुमार मेहता का शव सात दिनों बाद बुधवार की सुबह बरामद किया गया। युवक के डूबने के बाद शव बरामदगी की मांग को लेकर दो दिन पहले सोमवार को महेशपुर चौक पर रविन्द्र कुमार मेहता के परिजन आमरण अनशन पर बैठे थे। 

उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को ढाब रोड निवासी रविंद्र कुमार मेहता डोमचांच के श्मशान घाट के निकट बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गया था और इस दौरान पानी में डूब गया था। पहले तो स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की पर शव नहीं मिला। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम चार दिनों से शव को निकालने के प्रयास में जुटी थी पर सफलता नहीं मिल रही थी। बुधवार की सुबह खदान से शव को निकाला जा सका, जिसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,439