कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : 130 नये संक्रमित मिले, एक की मौत, कुल एक्टिव मरीज 857
ABN Bureau• 24 Mar, 2021
1 Views
विज्ञापन
रांची। झारखंड में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को 130 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 857 हो गई है। मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है जो दुमका का रहने वाला था। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के 100 से अधिक एक्टिव मरीज मिले हैं। सोमवार को कोरोना के 105 एक्टिव मरीज मिले थे। फिलहाल राज्य में सर्वाधिक सक्रिय मरीज राजधानी रांची में हैं। रांची सक्रिय मरीजों की संख्या 453 है। इस वक्त गिरिडीह ही राज्य का ऐसा जिला है, जहां एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। इधर, राज्य में बढ़ रहे सक्रिय मरीजों को देखते हुए रिम्स के ट्रोमा सेंटर को फिर से कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। पूर्व की तरह वहां सारी सुविधाएं जुटाई जा रही है। मालूम रिम्स ट्रोमा सेंटर कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। सोमवार को बोकारो में 7, देवघर में 4, धनबाद में 3, दुमका में 5, पूर्वी सिंहभूम में 27, गोड्डा में 1, गुमला में 7 हजारीबाग में 2, जामताड़ा में 1, खूंटी में 1, कोडरमा में 3, लोहरदगा में 2, रामगढ़ में 5, रांची में 47 साहिबगंज में 12 सिमडेगा में 2 और पश्चिमी सिंहभूम में 2 एक्टिव मरीज मिले हैं।