टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव 27 फरवरी को कराया जायेगा। इसके लिए तिथि घोषित कर दी गयी है। नामांकन के लिए 31 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। 7 फरवरी तक नामांकन फॉर्म भरा जा सकेगा। 8 तारीख को स्कू्रटनी की जायेगी एवं नाम वापस लेने की तिथि 10 फरवरी है। 27 फरवरी दिन सोमवार को मतदान होगा और 2 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।