- संस्थान में मना ब्रह्मा बाबा की 54 वी पुण्य स्मृति दिवस
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहाना रोड, कोडरमा शाखा के द्वारा पिता श्री ब्रह्मा बाबा की 54वीं पुण्य स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि कोडरमा जिला विधानसभा नेत्री शालिनी गुप्ता ने पिता श्री ब्रह्मा बाबा के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उनके सद्गुणों को अपने जीवन में सदा शांति, प्रेम धारण करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे महामानव जिनके पद चिन्हों पर आज कलयुग में लाखों लोग अपनी जीवन को श्रेष्ठ बना रहे हैं, आध्यात्मिक शक्ति मानव जीवन के लिए बहुत बड़ी शक्ति है। जिससे श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सके इसलिए हम सभी को अध्यात्मिक शक्ति से जुड़कर रहने की जरूरत है तभी समाज में भाईचारा और सद्भाव का विकास हो सके।
विशिष्ट अतिथि कोडरमा नप की पूर्व अध्यक्ष कांति देवी ने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है। क्योंकि आज ब्रह्मा बाबा का पुण्य स्मृति दिवस हम सबके लिए अपने जीवन में सद्गुणों को धारण करने के लिए प्रेरणा देता है एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी के जीवन में सुख शांति से भरपूर हो ऐसी कामना है। वहीं कोडरमा सेवा केंद्र की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रम्हाकुमारी अनीता बहन ने पिताश्री ब्रह्मा बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन बाल काल से श्रद्धा भक्ति एवं दूसरों का सहयोग करते। इन्होंने अपने जीवन काल में हीरो के सुप्रसिद्ध व्यापारी थे।
60 वर्ष की उम्र में स्वयं परमात्मा ने उनकी भक्ति एवं भगवान के प्रति आस्था देखते हुए इनका तन का आधार लेकर इनका नाम ब्रह्मा बाबा दिया। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने खुद संस्था की स्थापना करने के लिए अपनी चल अचल संपत्ति एक ट्रस्ट बनाकर माताओं बहनों के नाम लिखकर दे दिया। अपने जीवन में मानव सेवा करते हुए 18 जनवरी 1969 में नश्वर देह त्याग किए। वर्ष 1994 में डाक टिकट जारी किया गया जो संस्था के लिए गौरवशाली था संस्थान का अपनी स्थापना के समय से उद्देश्य स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन कर रहा है यही कारण है कि इससे जुड़ने वाला हर व्यक्ति पहले स्वयं के अंदर मूल्यों की धारणा करता है उसके बाद वह दूसरों के लिए जीवन में मूल्य और आध्यात्मिकता अपनाने पर जोर देता है।
कार्यक्रम का संचालन बीके संजय भाई ने किया। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने ब्रह्मा बाबा के तस्वीर पर पुष्प अर्पण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का दृढ़ संकल्पित हुए एवं सभी ने महाप्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किए। मौके पर उपस्थित डॉ पवन कुमार, उमेश वर्मा, कामिनी जी, अमित कुमार, कृष्णा, गुड्डू ,भोले शंकर, बीके विनोद, बीके रंजीत, बीके नारायण, बीके आरती कलावती देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, शेरा, गुड़िया, जानकी, ज्योति, रिंकी, सीमा, बीके ललिता, बीके बिमला, सरोज, शारदा, शांति, लीला, उषा, कौशल्या, मंजू, रिंकू, फुलवा आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।