टीम एबीएन, कोडरमा। जी टीवी द्वारा आयोजित भारत को जानें प्रतियोगिता माइंड वार्स में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र अंशु यादव विजेता बना है। अंशु ने बताया कि जी टीवी के द्वारा एक लिंक भेजा गया था। इसमें क्लिक करने पर भारत से संबंधित कुल 10 सवाल पूछे गए थे।
जी टीवी ने फोन पर विजेता अंशु को बताया कि आप इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी हैं और आपको अमेजॉन पर खरीदी करने के लिए एक वाउचर दिया जा रहा है। यहां से 15 दिनों के अंदर क्लेम कर के किसी भी तरह का सामान की खरीदी की जा सकती है। छात्र अंशु की सफलता पर विद्यालय के निर्देशक प्रमोद कुमार ने कहा कि हमारे यहां के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। यहां बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
यह उसी का परिणाम है। दूसरी ओर एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार, एकेडमिक कोआॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार, किशोर कुणाल, सुभय कुमार, राकेश पांडेय, जेपी सिंह, संजय तिवारी, विक्रम कुमार, रमेश कुंज, सतीश कुमार, विक्की कुमार, फयाज कैशर, अभिलाषा सिंह, पायल सिंह, रंजीत सिंह ने अंशु को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।