Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग में व्यवसायी की मौत की हो न्यायिक जांच : भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग में व्यवसायी की मौत की हो न्यायिक जांच : भाजपा
विज्ञापन
  • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को व्यवसायी सुनील गुप्ता की पुलिस कस्टडी में रहस्यमयी मौत की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही उपायुक्त नैंसी सहाय से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

उपायुक्त से मिलने वालों में हरीश श्रीवास्तव, भैय्या अभिमन्यु प्रसाद, सुनील साहू, सुनील मेहता, राजेश सहाय, दामोदर सिंह, जयनारायण प्रसाद, रौशन कुमार, विनोद भगत, कुंवर मनोज सिंह, ऋषि शर्मा, श्रीकांत निराला, लक्ष्मण कुमार सिन्हा सहित अन्य शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि व्यवसायी सुनील गुप्ता की गिरफ्तारी सदर थाना पुलिस ने की थी। इनकी मौत रहस्यमय तरीके से थाना में ही हो गई थी।

विज्ञापन