टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड के ग्राम जुगरा शिव मंदिर प्रांगण में निर्मित विश्वकर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह वैदिक श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम महायज्ञ सेवा समिति ग्राम जुगरा के तत्वावधान में किया गया। रुद्र महायज्ञ 12 फरवरी 2023 को कलश यात्रा के साथ शुरू करते हुए 20 फरवरी 2023 को महायज्ञ का पूर्णाहुति एवं महा भंडारा के साथ संपन्न किया जायेगा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण आचार्य जयनंदन मिश्रा शास्त्री ने कराया। इससे पूर्व पूरे ग्राम भ्रमण कर गांव को शुद्धीकरण कराया गया। मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि राम पति राम, भाजपा मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र गुप्ता, फलाहारी बाबा, अजय सिंह, अध्यक्ष कैलाश साव, शंकर राम, राजेश रजक, रंजीत कुमार, सिमेद्र साव, बालेश्वर साव, ब्रजेश सिंह, सुखदेव साव, टीमर राम, बाजो राम, शमशेर अंसारी, रविन्द्र कुमार, ललन साव, पूस साव, श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण गणमान्य लोग शामिल थे।