Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विधायक अंबा प्रसाद ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुरुंगा के उन्नयन हेतु विविध कार्य का शिलान्यास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विधायक अंबा प्रसाद ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुरुंगा के उन्नयन हेतु विविध कार्य का शिलान्यास
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड क्षेत्र के गरसुल्ला पंचायत के ग्राम लुरुंगा में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य का शिलान्यास दिन सोमवार को किया। वही कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर व पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। 

विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर डीएमएफटी मद से लगभग 50 लाख की लागत से विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य करवाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल विद्यालय में बन पाएगा। बच्चों को विद्यालय में उत्तम शिक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधा व संसाधन मिलेगी।आगे कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है, दिन प्रतिदिन बड़कागांव विधानसभा नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्य करा रहे संवेदक को कहा कि विकास योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, चारदीवारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये तथा निर्माण कार्य समय से पूरा करें। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया मालती देवी, शमशेर आलम, पूर्व मुखिया छक्कन बेदिया, लखेश्वर महतो, सुधि महतो, सुरेश साहू, गीता देवी, मनोज महतो, उमेश साव, विनोद साव, दूधेश्वर तुरी, धनु गंझु, मेघलाल तुरी, कुलेश्वर गंझु, कैलाश महतो, देवेंद्र ठाकुर, केवल महतो, सुरेंद्र महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,135