टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 17/ 1 /2023 से झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ एवम एएनएम जीएनएम संघ के राज्य स्तरीय कमिटी के निर्णय अनुसर अनिश्चित कालीन धरना जिलाध्यक्ष सुनीता कुमारी सचिव हैमंती कुमारी कीअगुआई में सिविल सर्जन कार्यालय हजारीबाग के समक्ष चलाया जा रहा है। विदित हो कि अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के द्वारा लगातर नियमितिकरण को लेकर आंदोलन जरी है ।
इसे कड़ी में कल दिनांक 16 /1 /2023 को मुख्यमंत्री के घेराव कार्यक्रम को राज समिति द्वार सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया था ।धरना कार्यक्रम में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा हजारीबाग के राज्य अध्यक्ष एवं जिला मंत्री द्वारा भी संबोधन व्यक्त किया गया है। हजारीबाग के सभी प्रखंड से एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स रे टेक्नीशियन, नेत्र सहायक आदि लोग भी नियमिटीकरण के लिए अपने आवाज बुलंद की है ।दिनांक 23/ 1/ 23 तक हमारी मांग को पूरा नहीं होने पर दिनांक 24/ 1 /2023 से आमरण अनशन पर सभी एनआरएचएम कर्मी चले जाएंगे। सरकार से हमारी एक ही मांग है। हमें नियमित कर सम्मानजनक वेतन दे।
कार्यक्रम में निम्नलिखित कर्मचारी ऊपस्थित हुए ।शमशाद हुसैन, विनय कुमार, संतोष कुमार, विनोद साहू, एरिक टिर्की, आफताब आलम, अरविंद कुमार, कौशल कुमार, रेणु कुमारी, सुधा कुमारी, अनुपमा कुशवाहा, अनुपमा, मंजू कुमारी, अंजू कुमारी, सुमित कुमार, आरती कुमारी, गीता कुमारी ज्योति कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, सुजीत कुमार, सुमित्रा कुमारी, शकुंतला, सरिता कुमारी देवाशीष मित्रा, ज्योति आदि उपस्थित थे।