Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गंगासागर से स्नान कर वापस लौटे तीर्थयात्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गंगासागर से स्नान कर वापस लौटे तीर्थयात्री
विज्ञापन
  • टाटीझरिया के झरपो कालीमंडप में हुआ भव्य स्वागत

टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखण्ड क्षेत्र के नारायणपुर, भराजो, अमनारी और झरपो से 72 तीर्थयात्रियों का जत्था 6 जनवरी को गंगासागर के लिए निकला था। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर मकर स्नान कर घर वापस लौट आए हैं। सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत झरपो बुधबाजार चौक दुर्गा मंडप प्रांगण में स्थानीय मुखिया शिबुप्रसाद सोनी, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रविल प्रसाद ने माला पहनाकर किया। 

बता दें कि झरपो  बुधबाजार दुर्गामंडप के प्रांगण से झरपो निवासी लक्ष्मी पाण्डेय के नेतृत्व में 6 जनवरी को जविप्र दुकानदार विजय प्रकाश मेहता, मालती देवी, मनोरमा देवी, बसुदेव महतो, मनोरमा देवी, हिरामन महतो, जगलाल महतो, पार्वती देवी, जयलाल महतो, नागों पासवान, तुलसी साव, चुरामन महतो, कमल महतो, नागों पासवान, जसवा देवी, रोहणी देवी, रामेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, दसों महतो समेत अन्य 72 तीर्थयात्रियों का जत्था लेकर रजरप्पा के छिनमस्तिके, पूरी, धवला गिरी, जगरनाथ पुर, मौसीबाड़ी, नागा बाबा, विक्टोरिया, तारामंडल, कालीघाट, तारापीठ, व गंगासागर में स्नान कर भक्त लौट आये झरपो में कौलेश्वर मिश्रा, सुरेश प्रसाद, शम्भू प्रसाद सहित परिजनों ने स्वागत किया और बैंडबाजा के साथ तीर्थयात्रियों को  घर तक पहुंचाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,263