टीम एबीएन, हजारीबाग। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित ग्राम पतरातु बस्ती में बाबा बूढ़ा बांध मंदिर के नवनिर्मित तोरण द्वार/भवन का आगामी 13 फरवरी 2023 को शुभ उद्घाटन होना तय है। मंगलवार को उक्त मंदिर के अध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के लोगों ने हजारीबाग पहुंचकर सदर विधायक मनीष जायसवाल से मुलाकात की और उन्हें मंदिर के वार्षिकोत्सव सह उद्घाटन समारोह में आने का निमंत्रण दिया। विधायक मनीष जायसवाल ने समिति का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।
समिति की ओर से अध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह के अलावे सचिव सरोज प्रसाद, कोषाध्यक्ष सदानंद सिंह, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, नरेश प्रसाद, रवि दत्ता, भीम ठाकुर, मनोज साहू, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जय नारायण प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।