Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज रजक ने सदर विधायक से की शिष्टाचार मुलाकात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज रजक ने सदर विधायक से की शिष्टाचार मुलाकात
विज्ञापन
  • सदर विधायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, कहा पंकज पर हमें गर्व है...

टीम एबीएन, हजारीबाग। अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर पंकज रजक ने मंगलवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल से उनके सेवा कार्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने पंकज रजक का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत व सम्मान किया। मौके पर खेल के विकास को लेकर विधायक मनीष जायसवाल ने पंकज रजक के साथ लम्बी चर्चा-परिचर्चा की।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने पंकज रजक के उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि हॉकी की दुनिया में पंकज चमकता सितारा है और हजारीबाग सहित संपूर्ण झारखंड और हिंदुस्तान का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं, जो हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,277