- कोडरमा में मना सड़क सुरक्षा सप्ताह
- बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना
- आर इंटरप्राइजेज ने बांटे मुफ्त में हेलमेट
टीम एबीएन, कोडरमा। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सोमवार को जिला परिवहन विभाग व आर इंटरप्राइजेज यामाहा के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। कोडरमा बाजार झुमरीतिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित चलाये गये अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालको से 25 हजार का चालान काटा गया।
वही चालान काटे गए दोपहिया वाहन चालकों के बीच कुमार इंटरप्राइजेज की ओर से मुफ्त में लगभग 40 हेलमेट बांटे गये। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद ने कहा कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा आये दिन जागरूकता की कमी के कारण सड़क दुर्घटना से कई लोग काल के गाल में समा गए हैं।
वही एआर इंटरप्राइजेज यामाहा शोरूम के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ए आर इंटरप्राइजेज यामहा बराबर अभियान चलाता रहता है। उन्होंने सड़क पर चला रहे हो वाहन चालकों से हेलमेट का प्रयोग अपने जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सावन खगड़िया, तिलैया थाना के एसआई आनंद मोहन, डीटीओ कार्यलय के कर्मी हिमांशु कुमार, अभिषेक मरांडी, यामाहा शोरूम के मैनेजर दिनेश यादव, सकील अहमद, अभिषेक राणा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।