Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में बीएड सत्र 2022-24 की कक्षाएं शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में बीएड सत्र 2022-24 की कक्षाएं शुरू
विज्ञापन
  • प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं का किया स्वागत 
  • आत्म अनुशासन व आत्म नियंत्रण से होता है चरित्र निर्माण : प्राचार्य 

टीम एबीएन, हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को बीएड सत्र 2022-24 की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। नव-प्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापकों ने किया।  महाविद्यालय सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं का परिचय प्राप्त किया। साथ ही महाविद्यालय के व्याख्याताओं से प्रशिक्षुओं को भी परिचित कराया। 

मौके पर प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बिना अनुशासित हुए योग्य नहीं बना जा सकता। उन्होंने कहा कि आत्म अनुशासन व आत्म नियंत्रण से ही चरित्र का निर्माण होता है। कहा कि महाविद्यालय में नियमित उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन में रहते हुए निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी। प्राचार्य ने बताया कि बीएड के सभी प्राध्यापक योग्य एवं अनुभवी हैं। जो शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति कटिबद्ध हैं। 

प्राचार्य ने कहा कि बीएड शिक्षा की गुणवत्ता को सरल, स्पष्ट, रूचिकर व सार्थक बनाती है। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजली ने किया। मौके पर व्याख्याता डॉ पुष्पा सिंह, पुष्पा कुमारी, अनिल कुमार, दशरथ प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,871